लाइव न्यूज़ :

बालाघाटः 3 नाबालिग लड़कियों और महिला से 7 ने किया सामूहिक रेप, सभी आदिवासी पीड़िताएं एक विवाह समारोह से घर लौट रही थीं..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 15:02 IST

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोकेश मात्रे, लालचंद खरे, अजेंद्र बाहे, अज्जू बागदाते, राजेंद्र कावरे और मनीराम बाहे के रूप में की है।

Open in App
ठळक मुद्देयौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़िताओं के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और सभी सातों को हिरासत में ले लिया गया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार सातों आरोपियों ने पीड़िताओं के साथ मौजूद एक लड़के का पीछा किया।

Balaghat: मध्य प्रदेश के बालाघाट में सात लोगों द्वारा तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले के सातों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच उस समय घटी जब सभी आदिवासी पीड़िताएं एक विवाह समारोह से घर लौट रही थीं।

सिंह ने कहा, ‘‘दो मोटरसाइकिलों पर सवार सातों आरोपियों ने पीड़िताओं के साथ मौजूद एक लड़के का पीछा किया। हट्टा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत झाड़ियों में सातों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िताओं के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और सभी सातों को हिरासत में ले लिया गया। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले।’’

उन्होंने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोकेश मात्रे, लालचंद खरे, अजेंद्र बाहे, अज्जू बागदाते, राजेंद्र कावरे और मनीराम बाहे के रूप में की है। इन सभी उम्र 20-28 साल के बीच है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से एक नाबालिग है जिसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्भावस्था के समय छोड़ कर दूसरी महिला के साथ भागा पति?, चार घंटे तक प्रसव पीड़ा के बाद बेबी का जन्म, मां ने कहा- मेरा बच्चा नहीं और स्तनपान नहीं कराउंगी?

क्राइम अलर्टकिसी और शादी और प्रेमी अशोक दास ने संबंध बनाया?, पहले 500000 रुपये दो फिर?, प्रेमिका के घर प्रेमी ने फांसी लगाई, पिता ने कहा-बेटे को बंधक बनाकर मार डाला

क्राइम अलर्टट्रेन का इंतजार कर रही थी, खाली डिब्बे में ले जाकर 22 वर्षीय महिला के साथ 42 वर्षीय सेना का जवान ने किया रेप, चीख-पुकार सुनकर दौड़े और...

क्राइम अलर्ट9 अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार, 8 माह बाद 19 दिसंबर को बिहार के शिवहर से शिवम कुमार पटेल अरेस्ट

विश्वTaiwan: ताइपे में अज्ञात ने चाकू से हमला कर 3 लोगों की ली जान, संदिग्ध की इमारत से गिरकर मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: प्रेम नगर में मजदूर की हत्या, विवाद के चलते पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट

क्राइम अलर्ट7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क?, शिखर धवन-सुरेश रैना के बाद युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, मिमी चक्रवर्ती और सोनू सूद पर एक्शन

क्राइम अलर्टधारः शिवानी लॉज में पुलिस अधिकारी करण सिंह रावत की संदिग्ध मौत, संघर्ष या बाहरी चोट का सबूत नहीं मिला

क्राइम अलर्टVIDEO: तेलंगाना में दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

क्राइम अलर्टमानसिक रूप से परेशान, पत्नी लाड बाई ने पति मोहन गुर्जर को कुल्हाड़ी से काट डाला, कुएं में कूदी