लाइव न्यूज़ :

Bajali and Dhubri road accident: 8 की मौत और 03 गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 12:32 IST

Bajali and Dhubri road accident: पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में धुबरी जिले में तीन लोगों की तब मौत हो गई जब उनका वाहन अगोमोनी इलाके में गारेहाट के पास रास्ते में एक खड़े ट्रक से जा टकराया।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे।

Bajali and Dhubri road accident:असम के बजाली और धुबरी जिलों में शनिवार को सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बजाली जिले में एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में धुबरी जिले में तीन लोगों की तब मौत हो गई जब उनका वाहन अगोमोनी इलाके में गारेहाट के पास रास्ते में एक खड़े ट्रक से जा टकराया।

इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, बजाली में हुए हादसे की चपेट में आए लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। भबानीपुर में उनका वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानूर खान और मोइनुल हक तथा घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्रा अहमद के रूप में हुई है। धुबरी में हुए हादसे की चपेट में आए लोग गौरीपुर से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जारी रास मेला देखने जा रहे थे।

इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान धनजंय रॉय, बिकास कलिता और राम रॉय के रूप में हुई है। घायल खानींद्र रॉय को धुबरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली