लाइव न्यूज़ :

Bahraich wife murder: क्या शक का कोई इलाज है?, डेढ़ वर्षीय बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारा, बच्चे की मां को अधमरी हालत में भूसे की कोठरी में कपड़ा ठूंसकर दबाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2024 11:03 IST

पुलिस ने बताया कि थोड़ी देर बाद बच्चे की मां को वह अधमरी हालत में भूसे की कोठरी में मिला और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आनन्द को अपनी संतान नहीं मानता था।

बहराइचः बहराइच जिले के एक गांव में एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंध के शक में अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अनुसार रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चितरहिया गांव निवासी सुजीत वर्मा का बेटा आनन्द बृहस्पतिवार को अपनी चार वर्षीय बहन के साथ घर में खेल रहा था, तभी सुजीत आया और उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने बताया कि थोड़ी देर बाद बच्चे की मां को वह अधमरी हालत में भूसे की कोठरी में मिला और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।

उसका सिर भूसे के ढेर में दबा था। उसने बताया कि बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गयी। रूपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला ने अपने पति सुजीत के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने कहा, ‘‘प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सुजीत अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आनन्द को अपनी संतान नहीं मानता था। इसलिए उसने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी।’’ उन्होंने बताया कि सुजीत की पत्नी का कहना है कि उसके पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली