Bahraich violence: अब तक 87 लोग गिरफ्तार?, राम गोपाल मिश्र हत्याकांड में एक्शन जारी, मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से बुलडोजर कार्रवाई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2024 11:58 IST2024-10-19T11:57:28+5:302024-10-19T11:58:07+5:30

Bahraich violence: 13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर महाराजगंज कस्बे में हुए विवाद के बाद फैली हिंसा में 22 वर्षीय युवक रामगोपाल मिश्र की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हुए।

Bahraich violence up live updates 87 people arrested so far Action Ram Gopal Mishra murder case Bulldozer action taken due demolition notices pasted houses | Bahraich violence: अब तक 87 लोग गिरफ्तार?, राम गोपाल मिश्र हत्याकांड में एक्शन जारी, मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से बुलडोजर कार्रवाई...

file photo

HighlightsBahraich violence: बेकाबू भीड़ ने सोमवार तक खूब उत्पात मचाया।Bahraich violence: घर, दुकानें अस्पताल, बाइकें व कारें फूकीं गयीं।Bahraich violence: 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हुए थे।

 

 

 

 

 

Bahraich violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महाराजगंज सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 26 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की गिरफ्तारियों को मिलाकर अब तक दोनों समुदायों के कुल 87 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात तक पुलिस ने राम गोपाल मिश्र हत्याकांड के छह अभियुक्तों सहित कुल 61 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए सरफराज व तालिम भी शामिल हैं। शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिले के सभी बाजारों में शाम को चहल पहल व आवागमन शुरू हो गया है।

बहराइच शहर में कुछ धार्मिक जुलूस भी निकले हैं, जिससे अमन चैन कायम होने की पुष्टि होती दिख रही है। हलांकि तनाव का सबब बने महाराजगंज बाजार में अब भी रौनक वापस नहीं लौटी है। यहां मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से बुलडोजर कार्यवाही की आशंका में लोग सहमे हुए हैं।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर महाराजगंज कस्बे में हुए विवाद के बाद फैली हिंसा में 22 वर्षीय युवक रामगोपाल मिश्र की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हुए।

इसके बाद बेकाबू भीड़ ने सोमवार तक खूब उत्पात मचाया, घर, दुकानें अस्पताल, बाइकें व कारें फूकीं गयीं। पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक छः नामजद सहित करीब 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। इन्हीं मुकदमों व शांति भंग की आशंका में उक्त गिरफ्तारियां हुई हैं।

Web Title: Bahraich violence up live updates 87 people arrested so far Action Ram Gopal Mishra murder case Bulldozer action taken due demolition notices pasted houses

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे