लाइव न्यूज़ :

तपेदिक रोग से ग्रस्त 26 वर्षीय युवती का झाड़फूंक से इलाज करने के बहाने 60 साल के तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए लखनऊ भेजा

By भाषा | Updated: November 8, 2022 15:02 IST

अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि लाल महाराज नामक तांत्रिक ने बेटी के साथ बलात्कार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच व लखनऊ के डॉक्टरों ने बताया कि उसे तपेदिक रोग है। युवती और उसका परिवार कुछ लोगों की सलाह पर तांत्रिक के संपर्क में आए। हिरासत में लिए गए आरोपी तांत्रिक की उम्र करीब 60 साल है।

बहराइचः जिला पुलिस तपेदिक रोग से ग्रस्त 26 वर्षीय युवती का झाड़फूंक से इलाज करने के बहाने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए फिर से लखनऊ भेज दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि लाल महाराज नामक तांत्रिक ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया है।

उन्होंने कहा, जांच में पता चला कि बीते दिनों युवती को खून की उल्टियां होने पर चिकित्सकीय जांच में बहराइच व लखनऊ के डॉक्टरों ने बताया कि उसे तपेदिक रोग है। इसके बाद युवती और उसका परिवार कुछ लोगों की सलाह पर तांत्रिक के संपर्क में आए।

एएसपी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर इसकी तहकीकात की जा रही है। अधिकारी ने कहा, आरोपी तांत्रिक लाल महाराज को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है और जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे उनके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी तांत्रिक की उम्र करीब 60 साल है।

नोएडा : मानसिक तनाव के कारण दो युवकों ने की आत्महत्या

गौतमबुद्ध नगर के जिला मुख्यालय नोएडा में मानसिक तनाव के कारण दो युवकों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पहली घटना नोएडा थाना सेक्टर-49 की है। थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने मंगलवार को बताया कि सलारपुर कॉलोनी के रहने वाले पुरुषोत्तम ने मानसिक तनाव के चलते अपने में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि परिजन पुरुषोत्तम को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना फेस-वन थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी ने बताया कि 21 वर्षीय दिलखुश ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली है। दोनों मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा