लाइव न्यूज़ :

बहराइचः घर के आंगन में सो रही डेढ़ वर्ष की बच्‍ची से बलात्‍कार, इलाज के दौरान मौत, आरोपी परशुराम को फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 21:45 IST

बहराइच के विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो एक्ट) संत प्रताप सिंह ने बताया कि इसी वर्ष 22 जून को नानपारा थानांतर्गत ग्राम पतरहिया में आरोपी परशुराम (30) ने डेढ़ साल की बच्ची से बलात्कार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दयता के कारण बच्ची की हालत बहुत खराब हो गई थी।अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दस दिन पूर्व अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

बहराइचः बहराइच जिले की एक अदालत ने डेढ़ वर्ष की बच्‍ची से बलात्‍कार के बाद उसकी हत्‍या के दोषी को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई।

 

बहराइच के विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो एक्ट) संत प्रताप सिंह ने बताया कि इसी वर्ष 22 जून को नानपारा थानांतर्गत ग्राम पतरहिया में आरोपी परशुराम (30) ने डेढ़ साल की बच्ची से बलात्कार किया था। निर्दयता के कारण बच्ची की हालत बहुत खराब हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दस दिन पूर्व अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (दुष्कर्म और पॉक्सो कानून) नितिन पांडेय ने 10 दिन के रिकॉर्ड समय में आठ पेशियों में त्वरित सुनवाई करते हुए आरोपी परशुराम को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई।

जिला शासकीय अधिवक्ता मुन्नू लाल मिश्र ने सोमवार को बताया कि बहराइच के अदालती इतिहास में दूसरी बार किसी अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई गयी है। इससे पूर्व, करीब 20 साल पहले न्यायाधीश सी.एन. मिश्र ने एक अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई थी।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि 22 जून को परशुराम नानपारा थाना अंतर्गत पतरहिया गांव में घर के आंगन में सो रही बच्ची को उठा ले गया था। उसने पास के एक स्कूल में बच्ची के साथ दुराचार किया। ग्रामीणों ने अभियुक्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपकोर्टयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली