लाइव न्यूज़ :

बहराइचः ‘डबल डेकर’ बस और टेंपो के बीच में टक्कर, एक ही परिवार की 2 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 5 की मौत और 11 घायल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2025 09:25 IST

Bahraich: हादसे में अमजद (45), फहाद (05), अजीम (12), मरियम (65) और मुन्नी (45) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देघायल 11 अन्य लोगों को बहराइच के महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।परिवार के 16 लोग टेंपो से इसी भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे।अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल-चाल लिया।

Bahraich: बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर मंगलवार को ‘डबल डेकर’ बस और टेंपो के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। टेंपो में सवार परिवार के 11 अन्य लोग घायल हो गये। बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संवाददाताओं से बताया कि बहराइच जनपद के थाना हुज़ूरपुर अंतर्गत ग्राम हिरईपुर निवासी एक परिवार के 16 लोग एक टेंपो पर सवार होकर पयागपुर थानांतर्गत कोलुहवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टेंपो चालक सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था, तभी बहराइच से गोंडा जा रही एक बस की टेंपो से आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में अमजद (45), फहाद (05), अजीम (12), मरियम (65) और मुन्नी (45) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

हादसे में घायल 11 अन्य लोगों को बहराइच के महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। मृतक बच्चे की मां ने जिला चिकित्सालय में पत्रकारों को बताया कि कोल्हुवा गांव में मोहम्मद याकूब का निकाह हुआ था और आज उसकी ‘दावते वलीमा’ (प्रीति भोज) थी। उसने कहा कि परिवार के 16 लोग टेंपो से इसी भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल-चाल लिया। पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में लिया है। जांच करने पर जानकारी हुई कि बस कॉन्ट्रैक्ट परमिट पर गोंडा से दिल्ली चलती थी। दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा