लाइव न्यूज़ :

बागपतः युवक ने दो बहनों पर तेजाब फेंका, एक तरफा प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 20:14 IST

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक तरफा प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशराफत की दो बेटियां सोमवार रात को घर में सोई हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।बालैनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बागपतःउत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले के रोशनगढ़ गांव में एक युवक ने कथित रूप से दो बहनों पर तेजाब फेंक दिया, दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

 

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक तरफा प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया। दर्ज तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि गांव रोशनगढ़ निवासी शराफत की दो बेटियां सोमवार रात को घर में सोई हुई थी।

आरोप है कि उनके ऊपर रात में करीब 12 बजे आरोपी युवक मुर्सलीन तेजाब फेंक कर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों बहनों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन के अनुसार पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक पिछले एक साल से उनकी बड़ी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बालैनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?