लाइव न्यूज़ :

बागपतः बेटे ने बाप और दो सगी बहनों की रात में सोते समय सब्बल से हत्या की, पिता ने इस कारण पुत्र को संपत्ति से कर दिया था बेदखल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 14:12 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज जादौन ने बताया कि सोमवार सुबह शशिप्रभा नाम की महिला ने बड़ौत पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे अमर उर्फ लक्ष्य ने अपने पिता बृजपाल (60) और बहनों-अनुराधा (17) व ज्योति (24) की रात में सोते समय सब्बल से हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस दल ने घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बड़ौत की चौधरान पट्टी के रहने वाले बृजपाल ने गलत चाल-चलन के चलते कुछ दिन पहले अमर को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पिता के फैसले से नाराज अमर ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी और दोनों बहनों की हत्या कर दी।

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक युवक द्वारा रविवार देर रात अपने पिता और दो सगी बहनों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज जादौन ने बताया कि सोमवार सुबह शशिप्रभा नाम की महिला ने बड़ौत पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे अमर उर्फ लक्ष्य ने अपने पिता बृजपाल (60) और बहनों-अनुराधा (17) व ज्योति (24) की रात में सोते समय सब्बल से हत्या कर दी है। जादौन के मुताबिक, पुलिस दल ने घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि बड़ौत की चौधरान पट्टी के रहने वाले बृजपाल ने गलत चाल-चलन के चलते कुछ दिन पहले अमर को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उन्होंने बताया कि पिता के इस फैसले से नाराज अमर ने रविवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर उनकी और दोनों बहनों की हत्या कर दी।

जादौन के अनुसार, शशिप्रभा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि अमर वारदात के बाद फरार हो गया और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

उप्र : पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधवगंज क्षेत्र में रविवार रात 10.30 बजे घरेलू काम के सिलसिले में बाहर निकले एक युवक की रंजिश के चलते लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण के मुताबिक, नसीरपुर थाना क्षेत्र के छटनपुर निवासी विकास (25) की शिकोहाबाद में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। नारायण के अनुसार, विकास रविवार रात सब्जी लेने व अन्य घरेलू काम के सिलसिले में शिकोहाबाद आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि जब वह शिकोहाबाद से नसीरपुर लौट रहा था, रास्ते में माधवगंज के पास विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। नारायण के मुताबिक, विकास की सिर पर लाठी लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?