लाइव न्यूज़ :

Baghpat Pitbull: 2 लोगों ने कमरे में बंद कर दिव्यांग युवक को कूटा और बाद में पिटबुल कुत्ते से कटवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2024 15:32 IST

Baghpat Pitbull: सोमवार देर शाम आरोपियों द्वारा मोहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज किए जाने का विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देBaghpat Pitbull: आरोपी सतीश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। Baghpat Pitbull: पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। Baghpat Pitbull: कुत्ते ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Baghpat Pitbull: बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे में एक दिव्यांग युवक के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट करने के साथ ही उसे पिटबुल नस्ल के कुत्ते से कटवाया जिसके चलते वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि दिव्यांग युवक के साथ उसके पड़ोस के ही दो लोगों ने कमरे में बंद कर मारपीट की और फिर पिटबुल कुत्ते से कटवाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा, प्रीता ने आज घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेकड़ा में दिव्यांग अनिल ने तहरीर दी कि सोमवार शाम सतीश और अनुज ने उसके ऊपर अपने पालतू पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

खेकड़ा पुलिस ने इस मामले में आरोपी सतीश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि अनिल की गलती केवल इतनी थी कि उसने सोमवार देर शाम आरोपियों द्वारा मोहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज किए जाने का विरोध किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा