लाइव न्यूज़ :

Baghpat Murder: दोस्त शहजाद ने मजाक में सूरज की जेब से रुपये निकाले, मांगने पर नहीं दिया, गुस्से में सिर को लोहे गार्डर पर पटका...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 12:31 IST

सूरज ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त रात नौ बजे रेलवे स्टेशन के बाहर फाटक पर उसकी मुलाकात शहजाद से हुई और फिर दोनों पुराने रेलवे गोदाम के पास लोहे के गार्डर पर बैठ गए।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।जांच के दौरान इस मामले में बड़ौत के सूरज का नाम सामने आया।पूछताछ के दौरान शहजाद की हत्या की बात कबूल की।

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत इलाके में दोस्त की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी (बड़ौत) विजय चौधरी ने बताया कि 30 अगस्त को अमित कुमार नाम के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कपड़ों की दुकान पर काम करने वाला शहजाद (30) 29 अगस्त की शाम से लापता है। चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच के दौरान इस मामले में बड़ौत के सूरज का नाम सामने आया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सूरज को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने शहजाद की हत्या की बात कबूल की। चौधरी के अनुसार, ‘‘सूरज ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त रात नौ बजे रेलवे स्टेशन के बाहर फाटक पर उसकी मुलाकात शहजाद से हुई और फिर दोनों पुराने रेलवे गोदाम के पास लोहे के गार्डर पर बैठ गए।

इस दौरान शहजाद ने सूरज की जेब से कुछ रुपये निकाल लिए और वापस करने से इनकार कर दिया।’’ चौधरी ने बताया कि इसके बाद सूरज और शहजाद के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर शहजाद के सिर को लोहे के गार्डर पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद सूरज ने शव को गार्डर और झाड़ियों के बीच छिपा दिया। सूरज ने शहजाद के मोबाइल को बंद कर दिया और अपने साथ लेकर घर चला गया। क्षेत्राधिकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद