लाइव न्यूज़ :

Baghpat Murder Crime News: खैला-मंसूरपुर गांव के जंगल में जीजा-साले की हत्या कर शव नलकूप के पास फेंका, परिजन बोले- घर से बुलाकर ले गए और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 17:22 IST

Baghpat Murder Crime News: शिनाख्त मसूरपुर गांव के कविन्द्र उर्फ बिटटू (45) और गाजियाबाद के नवीपुर निवासी कुलदीप उर्फ गुल्लू (32) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।जीजा -साले को कुछ लोग घर से बुलाकर लेकर गए।हत्या कर दी गई है।

Baghpat Murder Crime News: बागपत जिले के चांदीनगर थानाक्षेत्र में खैला-मंसूरपुर गांव के जंगल में दो व्यक्तियों की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार दोनों के शव एक नलकूप के पास पड़े मिले। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने शनिवार बताया कि खैला में पुलिस को दो अज्ञात शव मिले जिन्हें गोली लगी थी। उनके अनुसार दोनों की शिनाख्त मसूरपुर गांव के कविन्द्र उर्फ बिटटू (45) और गाजियाबाद के नवीपुर निवासी कुलदीप उर्फ गुल्लू (32) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आज शनिवार को परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा घटना के संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि गाजियाबाद के मुरादनगर के नवीपुर का कुलदीप अपने जीजा कविंद्र के पास आया था। थाना प्रभारी के अनुसार कविन्द्र उर्फ बिटटू क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उसके परिजनों का आरोप है कि दोनों जीजा -साले को कुछ लोग घर से बुलाकर लेकर गये थे एवं बाद में उनकी हत्या कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा