लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक विवाद और ली जान, बहन आरती ने किया दूसरी जाति में प्रेम विवाह, भाई आकाश ने जीजा विकास पर ईंट से वार कर मारा, भाभी निधि, बहन अंकिता और पड़ोसी विजय पर केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 16:37 IST

अहैड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय विकास ने करीब दो वर्ष पूर्व नंगलाबढ़ी गांव की आरती से प्रेम विवाह किया था, जो दूसरी जाति की है।

Open in App
ठळक मुद्देविवाह दोनों परिवारों के लिए पहले से ही तनाव का कारण बना हुआ था।आकाश ने कथित रूप से ईंट से वार कर विकास की हत्या कर दी।आरती की भाभी निधि, बहन अंकिता और पड़ोसी विजय को भी नामजद किया गया है।

बागपतः बागपत जिले में एक युवक की उसके साले ने कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अहैड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते हुई। उन्होंने बताया कि अहैड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय विकास ने करीब दो वर्ष पूर्व नंगलाबढ़ी गांव की आरती से प्रेम विवाह किया था, जो दूसरी जाति की है।

 यह विवाह दोनों परिवारों के लिए पहले से ही तनाव का कारण बना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आरती का अपने भाई आकाश से विवाद था और सोमवार को विकास, आरती के साथ उसके मायके गया था, ताकि परिवार के बीच सुलह करवाई जा सके, लेकिन रात में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान आकाश ने कथित रूप से ईंट से वार कर विकास की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना में आरती की भाभी निधि, बहन अंकिता और पड़ोसी विजय को भी नामजद किया गया है। आरती की शिकायत पर खेकड़ा थाने में चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश भी जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई