लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में पुत्र ने पिता, ताऊ और बुआ की गला दबाकर हत्या की, दूसरी बुआ के घर जाकर कहा- मैंने सभी को मार डाला, तीनों शव एक कमरे में ले जाकर चारपाई पर रखकर रजाई ओढ़ाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 16:06 IST

छपरौली थाने के निरीक्षक रवि रत्न ने बताया कि मंगलवार देर रात अंजल उर्फ मालू कुमार ने अपने पिता ऋषिपाल (58), ताऊ श्रीपाल (60) व बुआ बीरमति (62) की हत्‍या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी बुधवार सुबह सिरसली गांव में ही अपनी दूसरी बुआ के घर गया और इस घटना की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।शराब पीने को लेकर पिता ऋषिपाल व ताऊ श्रीपाल से कहासुनी हो गई। तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर चारपाई पर रखकर ऊपर से रजाई ओढ़ा दी। 

बागपतः बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपने पिता, ताऊ व बुआ की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

छपरौली थाने के निरीक्षक रवि रत्न ने बताया कि मंगलवार देर रात अंजल उर्फ मालू कुमार ने अपने पिता ऋषिपाल (58), ताऊ श्रीपाल (60) व बुआ बीरमति (62) की हत्‍या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी बुधवार सुबह सिरसली गांव में ही अपनी दूसरी बुआ के घर गया और इस घटना की जानकारी दी।

रत्न ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अंजल उर्फ मालू कुमार शराब के नशे में कल रात घर पहुंचा, जहां शराब पीने को लेकर उसकी अपने पिता ऋषिपाल व ताऊ श्रीपाल से कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि इस पर युवक की बुआ बीरमति ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत कराया और जब तीनों सो गए तो आरोपी मालू ने तीनों की बारी-बारी गला दबाकर हत्या कर दी और तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर चारपाई पर रखकर ऊपर से रजाई ओढ़ा दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली