लाइव न्यूज़ :

Baghpat Barauli: शराब पीने पर डांटा?, 70 वर्षीय मां की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या और शव को बोरे में भरकर गन्ने के खेत में दफनाया, आरोपी सुमित ने चार साल पहले बड़े भाई सोनू की हत्या भी की थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2025 15:29 IST

Baghpat Barauli: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एन.पी. सिंह ने बताया कि सुमित सोमवार को अपनी बहन के घर एक शादी में गया था जहां उसने काफी शराब पी ली।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी सुमित ने चार साल पहले अपने बड़े भाई सोनू की हत्या भी की थी।सुमित ने अपनी मां के शव को बोरे में भरकर पास के गन्ने के खेत में दफना दिया।

Baghpat Barauli: बागपत जिले के बड़ौली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 70 वर्षीय मां की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और उसका शव बोरे में भरकर गन्ने के खेत में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी सुमित ने चार साल पहले अपने बड़े भाई सोनू की हत्या भी की थी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एन.पी. सिंह ने बताया कि सुमित सोमवार को अपनी बहन के घर एक शादी में गया था जहां उसने काफी शराब पी ली।

वह देर रात नशे की हालत में घर लौटा तो उसकी मां ने उसे शराब पीने पर डांटा। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर उसने पहले अपनी मां पर हमला किया और बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुमित ने अपनी मां के शव को बोरे में भरकर पास के गन्ने के खेत में दफना दिया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी पता चला कि 2021 में सुमित ने अपने बड़े भाई सोनू की भी हत्या की थी। सोनू ने सुमित को नशीले पदार्थों का सेवन करने से रोका था जिससे नाराज होकर उसने सोनू को पीट-पीटकर मार डाला था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली