लाइव न्यूज़ :

20 साल के बेटे ने 54 वर्षीय पिता की सरिये से हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, वजह जान होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 14:16 IST

पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने विठल कुलाली को अपने पिता परशुराम कुलाली (54) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता के शराब पीने, झगड़ा करने और उसे तथा परिवार के लोगों को मारने-पीटने की आदत से दुखी था।छह दिसंबर की रात पिता से झगड़ा होने के बाद विठल ने सरिये से उन्हें मारा, जिससे उनकी मौत हो गई।

बगलकोटःकर्नाटक राज्य में करीब 20 साल के एक युवक ने अपने पिता की कथित रूप से हत्या करके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें मुधोल तालुक के मंटूर गांव के पुराने बोरवेल में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने विठल कुलाली को अपने पिता परशुराम कुलाली (54) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

बताया जा रहा है कि विठल अपने पिता के शराब पीने, झगड़ा करने और उसे तथा परिवार के लोगों को मारने-पीटने की आदत से दुखी था। पुलिस के अनुसार, छह दिसंबर की रात पिता से झगड़ा होने के बाद विठल ने सरिये से उन्हें मारा, जिससे उनकी मौत हो गई।

पहले उसने शव को खेत में दफनाने का सोचा था, लेकिन फिर पकड़े जाने के डर से शव के टुकड़े करके उसे पुराने बोरवेल में फेंक दिया। कुलाली के परिवार द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने विठल से पूछताछ की, जिसके बाद पूरी बात सामने आयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा