वैन में स्कूली छात्रा को ले जाते समय 35 वर्षीय चालक ने की छेड़छाड़, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 13:38 IST2026-01-23T13:35:47+5:302026-01-23T13:38:16+5:30

बदलापुरः शिकायत मिलने पर बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने ने भारतीय न्याय संहिता एवं यौन उत्पीड़न से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Badlapur 35-year-old driver molests schoolgirl taking her in van arrested thane police | वैन में स्कूली छात्रा को ले जाते समय 35 वर्षीय चालक ने की छेड़छाड़, अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsस्कूल पंजीकृत है या नहीं, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।अधिकारी ने बताया कि यह वाहन एक निजी वैन है। 35 वर्षीय चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

बदलापुरः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर में बृहस्पतिवार को एक स्कूल वैन चालक को एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस सहायक आयुक्त (अंबरनाथ) शैलेश काले ने बताया कि यह घटना अपराह्न 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, ‘‘वैन में स्कूली छात्रा को ले जाते समय 35 वर्षीय चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने ने भारतीय न्याय संहिता एवं यौन उत्पीड़न से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह वाहन एक निजी वैन है। उन्होंने कहा कि स्कूल पंजीकृत है या नहीं, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

उप्र : ललितपुर में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके पाए गए

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बान थाना क्षेत्र के देवरान गांव में तीन दिन से लापता एक प्रेमी जोड़े के शव बृहस्पतिवार को पेड़ में एक ही रस्सी से बने फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला है, फिर भी अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

ललितपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बान थाने की पीआरवी (डायल 112) की सूचना पर देवरान गांव की बस्ती से कुछ दूरी पर लगे एक पेड़ में एक ही रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटके 21 साल के युवक जयपाल और उसी की बिरादरी की 17 साल की एक लड़की का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों पिछले तीन दिनों से अपने-अपने घरों से लापता थे। लड़की पक्ष ने बान थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। एएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, फिर भी अन्य पहलुओं से जांच की जा रही है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Web Title: Badlapur 35-year-old driver molests schoolgirl taking her in van arrested thane police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे