लाइव न्यूज़ :

बदायूंः शौच गए युवक की बाजरे के खेत में गोली मारकर हत्या, जानिए कारण

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:58 IST

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर का मामला है। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने रोहतास का शव मिलने की पुष्टि की है।घटनास्थल और शव को देखने से पता चला है कि गोली मारकर हत्या की गई है। घर से निकले तो गांव के निकट कच्ची रोड पर चादर से ढका हुआ शव पड़ा था।

बदायूंः उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर में मंगलवार सुबह शौच के लिए गए युवक की बाजरे के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता चरण सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रोहतास यादव (28) अपने घर से रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद तक जब वह वापस लौट कर नहीं आया तो उसके पिता उसको तलाशने अपने घर से निकले तो गांव के निकट कच्ची रोड पर चादर से ढका हुआ शव पड़ा था।

उन्होंने बताया कि रोहतास के पिता ने जब चादर उठाकर देखा वह जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी । उन्होंने बताया कि चरण सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने रोहतास का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और शव को देखने से पता चला है कि गोली मारकर हत्या की गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा