लाइव न्यूज़ :

बदायूंः खुद सरेंडर हो रहा हूं,  मुझे गोली मत मारो, दोबारा गलती नहीं होगी, गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा आरोपी, गल्ला व्यापारी के साथ साढ़े पांच लाख की लूट का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 21:43 IST

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में गत पांच अप्रैल को एक गल्ला व्यवसाई से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। इस लूट के खुलासे में गत आठ मई को पुलिस ने मुठभेड में क़मर नामक व्यक्ति को पकड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देगल्ला व्यापारी से हुई लूट को कुबूल किया।कमर के साथ एक अन्य बदमाश भी था।25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

बदायूंः बदायूं जिले के फैजगंज इलाके में पिछले महीने एक गल्ला व्यापारी के साथ हुई साढ़े पांच लाख रुपए की लूट का एक आरोपी मंगलवार को गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने यहां बताया, ‘‘फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में गत पांच अप्रैल को एक गल्ला व्यवसाई से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। इस लूट के खुलासे में गत आठ मई को पुलिस ने मुठभेड में क़मर नामक व्यक्ति को पकड़ा था। जिसने गल्ला व्यापारी से हुई लूट को कुबूल किया।

कमर के साथ एक अन्य बदमाश भी था। जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पता लगा कि वह बदमाश सम्भल जिले के कुढ़फतेहगढ़ का निवासी फुरकान है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार को फुरकान अपने गले में तख्ती डालकर फैजगंज बेहटा थाने पहुंचा।

उसकी तख्ती पर लिखा था, ''मैं सदुआ उर्फ फुरकान पुत्र जमा खां नि0 कन्हई नगला थाना कुढ़ फतेहगढ़ जनपद संभल का निवासी हूं। मैं थाना फैजगंज बेहटा के गल्ला दुकानदार से हुई लूट में शामिल था। मैं पुलिस के डर से खुद ही सरेंडर हो रहा हूं। मुझे गोली मत मारो। मुझसे दोबारा गलती नहीं होगी।''

सिंह ने बताया कि फुरकान के पास 25,000 रुपये भी थे। उसने पुलिस को बताया कि यह रुपए लूट के रुपयों में से ही बचे हुए हैं। उन्होंने बताया पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानों में बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई