लाइव न्यूज़ :

Badaun Rape: 8 साल की मासूम बच्ची के साथ 20 वर्षीय मुदस्सर ने किया रेप, परिवार को लोग खेत में गए थे और दीवार फांद कर आया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2024 18:54 IST

Badaun Rape: मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मुदस्सर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।मानसिक रूप से कमजोर आठ साल की बच्‍ची घर में अकेली थी।मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद वहां से फरार हो गया।

Badaun Rape:उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रविवार को कथित तौर पर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ बृजेश सिंह ने रविवार को बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मुदस्सर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार बिनावर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार की मानसिक रूप से कमजोर आठ साल की बच्‍ची घर में अकेली थी और परिवार के लोग खेतों में गए थे। इसी बीच, गांव में रहने वाला मुदस्सर (20) दीवार फांद कर वहां आ गया और मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद वहां से फरार हो गया।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे वापस घर आए तो बच्ची अकेली रो रही थी। वजह पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वाले पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बच्‍ची मानसिक रूप से कमजोर बतायी गयी है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट