लाइव न्यूज़ :

बदायूंः प्रेम संबंध में युवक की हत्या, प्रेमिका ने चाचा राजाराम के साथ मिलकर प्रेमी को फोन करके गांव बुलाया और गला दबाकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: May 21, 2022 16:15 IST

यूपी के बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव के रहने वाले रविंद्र पाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पुत्र दिनेश (21) बिल्सी थाना क्षेत्र के अंगोला गांव की एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था,लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था और उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत में आरोप लगाया गया कि 12 मई को युवती की शादी थी। दिनेश उस पर घर से भाग कर विवाह करने का दबाव बना रहा था।10 मई को दिनेश को फोन करके अपने गांव बुला लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बदायूंःउत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव के रहने वाले रविंद्र पाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पुत्र दिनेश (21) बिल्सी थाना क्षेत्र के अंगोला गांव की एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था,लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था और उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि 12 मई को युवती की शादी थी लेकिन दिनेश उस पर घर से भाग कर विवाह करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती ने अपने चाचा राजाराम के साथ मिलकर दिनेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 10 मई को दिनेश को फोन करके अपने गांव बुला लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि 12 मई को युवती की शादी हो गई, 13 मई को दिनेश के परिजन ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी। दिनेश की गुमशुदगी के पीछे युवती और उसके परिजन का हाथ होने का शक जताया। बदायूं के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि दिनेश के परिजनों के शक के आधार पर लड़की और उसके चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। वर्मा ने बताया कि लड़की के चाचा की निशानदेही पर गांव के बाहर कुएं से दिनेश का शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती और उसके चाचा राजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है और उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?