Badaun minor rape: खेत की रखवाली कर रही थी 12 वर्षीय लड़की, पीछे से आकर पड़ोसी के बेटे ओमवीर ने दबोचा, बलात्कार किया, चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़ और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2024 14:45 IST2024-07-29T14:44:49+5:302024-07-29T14:45:37+5:30

Badaun minor rape: लड़की की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Badaun minor rape 12-year old girl guarding fields Neighbor son Omveer behind caught her rape Hearing screams people ran and uttar pradesh police | Badaun minor rape: खेत की रखवाली कर रही थी 12 वर्षीय लड़की, पीछे से आकर पड़ोसी के बेटे ओमवीर ने दबोचा, बलात्कार किया, चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़ और...

सांकेतिक फोटो

Highlightsओमवीर वहां से भाग गया। लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Badaun minor rape: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रही एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सहसवान थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय एक लड़की रविवार शाम अपने खेत की रखवाली कर रही थी, तभी उसके पड़ोसी के बेटे ओमवीर (25) ने उसे खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सूत्रों के मुताबिक, लड़की की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद ओमवीर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल ले गए। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Web Title: Badaun minor rape 12-year old girl guarding fields Neighbor son Omveer behind caught her rape Hearing screams people ran and uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे