लाइव न्यूज़ :

बदायूंः छात्रा से दुष्कर्म, बिल्सी सीट से पूर्व बसपा विधायक योगेंद्र सागर को उम्रकैद, 30 हजार रुपये जुर्माना, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2021 19:26 IST

छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसे योगेंद्र सागर के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर रखा गया और उसके साथ तेजेन्द्र सागर, नीरज उर्फ मीनू शर्मा और खुद योगेंद्र सागर ने बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे23 अप्रैल 2008 को बिल्सी क्षेत्र में स्नातक की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया था।छात्रा को मुज़फ्फर नगर में थाने के सामने छोड़ कर आ चले गए थे।योगेंद्र सागर फिलहाल भाजपा में हैं और उनके पुत्र कुशाग्र सागर बिसौली सीट से विधायक हैं।

बदायूंः बदायूं की विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने एक छात्रा के अपहरण और बलात्कार के 13 साल पुराने एक मामले में शनिवार को बिल्सी सीट से पूर्व बसपा विधायक योगेंद्र सागर को उम्रकैद की सजा सुनायी।

 

अपर शासकीय अधिवक्ता मदनलाल राजपूत ने बताया कि 23 अप्रैल 2008 को बिल्सी क्षेत्र में स्नातक की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया था तथा कई दिनों के बाद मिली छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसे योगेंद्र सागर के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर रखा गया और उसके साथ तेजेन्द्र सागर, नीरज उर्फ मीनू शर्मा और खुद योगेंद्र सागर ने बलात्कार किया।

पीड़िता के अनुसार दिल्ली समेत कई स्थानों पर ले जाकर उसके बाद कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं मीडिया का दबाव बढ़ने पर आरोपी छात्रा को मुज़फ्फर नगर में थाने के सामने छोड़ कर आ चले गए थे।

राजपूत ने बताया कि एमपी/एमएलए विशेष अदालत के न्यायधीश अखिलेश कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद योगेंद्र सागर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई और उनपर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उल्लेखनीय है कि योगेंद्र सागर फिलहाल भाजपा में हैं और उनके पुत्र कुशाग्र सागर बिसौली सीट से विधायक हैं।

योगेंद्र सागर की पत्नी प्रीति सागर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। योगेंद्र सागर अभी तक उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत पर थे। इस मामले में दो अन्य आरोपियों तेजेन्द्र सागर और नीरज शर्मा को इस मामले में पहले ही आजीवन कारावास की सज़ा हो चुकी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेपलखनऊसुप्रीम कोर्टबीएसपीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई