Badaun girl rape: दस वर्ष की बालिका खेत पर खेल रही थी, अचानक आ धमाका 35 साल के वीरेश यादव, शराब की नशे में किया हैवानियत, बच्ची की रोने पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2024 12:25 IST2024-06-15T12:24:59+5:302024-06-15T12:25:52+5:30

Badaun girl rape: थाना कादर चौक के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Badaun girl rape 10 year old girl rape play in field suddenly explosion 35 year old Viresh Yadav alcohol committed brutality hearing cry girl | Badaun girl rape: दस वर्ष की बालिका खेत पर खेल रही थी, अचानक आ धमाका 35 साल के वीरेश यादव, शराब की नशे में किया हैवानियत, बच्ची की रोने पर...

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस के अनुसार शोर सुनकर जब तक लोग एकत्र हुए तब तक आरोपी भाग ग़या।बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बालिका को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Badaun girl rape: बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कथित तौर पर एक युवक ने 10 साल की नाबालिग बच्ची को मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना कादर चौक क्षेत्र के एक गांव में दस वर्ष की एक बालिका अपने खेत पर खेल रही थी, इसी दौरान गांव का ही वीरेश यादव (35) वहां पहुंच गया। उसने शराब पी रखी थी। नशे में उसने बालिका को पकड़ लिया और पास में ही स्थित अपने मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार शोर सुनकर जब तक लोग एकत्र हुए तब तक आरोपी भाग ग़या।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कादर चौक के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बालिका को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Web Title: Badaun girl rape 10 year old girl rape play in field suddenly explosion 35 year old Viresh Yadav alcohol committed brutality hearing cry girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे