लाइव न्यूज़ :

बदायूँ: युवती ने की आत्महत्या, मां ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, एसएसपी ने किया इनकार

By भाषा | Updated: June 3, 2022 07:23 IST

बदायूँ में एक युवती द्वारा आत्महत्या के मामले में उसकी मां ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव का है।

Open in App

बदायूँ: उत्तर प्रदेश के बदायूँ जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र में पुलिस के कथित उत्पीड़न से परेशान एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की माँ का आरोप है कि पारवारिक झगड़े के एक मामले में पुलिस उसकी बेटी गुलिस्ता (19) और उसके परिजनों को परेशान कर रही थी जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने पुलिस द्वारा किसी प्रकार की प्रताड़ना या अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया है।

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव का है जहां नौ मई को एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। आरोप है कि पुलिस ने युवती और उसके परिवार द्वारा नौ मई को दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि दूसरे पक्ष द्वारा 13 मई को दी गई तहरीर के बाद उनको लगातार तंग कर रही थी। आरोप है कि पुलिस ने युवती के साथ मारपीट की और उसे परेशान किया। जिससे दुखी होकर उसने बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

मृतका की मां रेहाना बेगम का आरोप है कि दरोगा संजय गौड़ और उसके साथ आये पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदोरा में एक अविवाहित युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने वाली युवती के परिवार में सभी लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उसका एक भाई तिहाड़ जेल में बंद है। पिता किश्वर, चाचा केशर व दोनों भाई सलमान और अमन के ऊपर एक दर्जन से अधिक जघन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को किश्वर के परिवार द्वारा दूसरे पक्ष से मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली थी। पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अभद्रता के आरोप निराधार हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली