लाइव न्यूज़ :

बदायूंः पिता को डेढ़ साल से नहीं मिला वेतन, परेशान पुत्र ने खुद को आग लगाई, हालात खराब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 28, 2021 16:18 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर के समय अपने पिता राजेंद्र पाल शर्मा के साथ विकास भवन परिसर पहुंचे विपिन ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।डेढ़ साल से उसके पिता को वेतन नहीं मिला है।समिति पर उसके पिता के 10 लाख रुपये से अधिक बकाया हैं।

बदायूंः अपने पिता को वेतन न मिलने से परेशान एक युवक ने बुधवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित विकास भवन परिसर में खुद को आग लगा ली जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर के समय अपने पिता राजेंद्र पाल शर्मा के साथ विकास भवन परिसर पहुंचे विपिन ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विपिन ने घायल अवस्था में संवाददाताओं से कहा कि उसके पिता इस्लाम नगर ब्लॉक स्थित सिठौली साधन सहकारी समिति में सचिव हैं जिनहें डेढ़ साल पहले बिना कारण बताए निलंबित कर दिया गया था। डेढ़ साल से उसके पिता को वेतन नहीं मिला है जबकि समिति पर उसके पिता के 10 लाख रुपये से अधिक बकाया हैं।

वेतन न मिलने के कारण परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उसने कहा कि वेतन निकालने और बकाया भुगतान कराने के लिए उसके पिता से अब तक कई लाख रुपये की रिश्वत ली जा चुकी है। इसमें सहकारिता विभाग के कुछ अधिकारी शामिल हैं, मगर इसके बाद भी उसके पिता को कोई भुगतान नहीं किया गया है।

उसने कहा कि इसके चलते मजबूरी में उसने यह कदम उठाया है। इस बारे में बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि विकास भवन परिसर में सचिव के पुत्र द्वारा खुद को आग लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। सचिव अथवा उसके पुत्र ने अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत अथवा प्रार्थना पत्र उनको नहीं दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज