लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर मार डाला, मां की चीख सुन दोनों बेटे ने आरोपी पिता को पकड़ा

By भाषा | Updated: February 23, 2022 15:21 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला भगवानदास (45) मंगलवार देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी राजकली (42) ने इसका विरोध किया जिसको लेकर हुए विवाद के बाद पूरा परिवार सो गया।पिता ने अपने पास रखी शराब फिर से पीनी शुरू कर दी और सुबह तकरीबन चार बजे पत्नी से झगड़ने लगा।विवाद बढ़ा तो भगवान दास ने घर में रखे फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

बदायूंः बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बुधवार तड़के शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला भगवानदास (45) मंगलवार देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।

उसकी पत्नी राजकली (42) ने इसका विरोध किया जिसको लेकर हुए विवाद के बाद पूरा परिवार सो गया। भगवानदास के पुत्र कौशल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि आधी रात को उसके पिता ने अपने पास रखी शराब फिर से पीनी शुरू कर दी और सुबह तकरीबन चार बजे पत्नी से झगड़ने लगा।

शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ा तो भगवान दास ने घर में रखे फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तहरीर के मुताबिक भगवानदास के दोनों बेटे कौशल व किशोर पास के कमरे में सो रहे थे और मां की चीख सुनी तो वे मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में विवाहिता ने फांसी लगाई

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रोहाना इलाके में 23 वर्षीय एक महिला ने अपने कमरे की छत से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। रोहाना पुलिस चौकी के प्रभारी अखिल चौधरी ने बताया कि गुड़िया नामक महिला मंगलवार को रेलवे क्वार्टर में अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गुड़िया के भाई रिंकू दयाल ने उसके पति पंखीलाल और उसके ससुराल वालों के खिलाफ अपनी बहन की हत्या करने और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, राजस्थान की रहने वाली गुड़िया ने 2016 में पंखीलाल से शादी की थी। वह पंखीलाल के साथ रेलवे क्वार्टर में रहती थी जहां वह मृत पाई गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली