लाइव न्यूज़ :

Badaun-Delhi road accident: ट्रैक्टर-ट्राली-लोडर और कार में टक्कर?, दीपावली मनाने घर आ रहे 6 लोगों की भीषण हादसे में मौत, पांच लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2024 14:15 IST

Badaun-Delhi road accident: पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान मिर्जापुर निवासी अतुल (31), बरेली के रहने वाले कन्हाई (35), उनकी पत्नी कुसुम (30), बेटा कार्तिक (आठ) और बेटी शीनू (पांच) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार कार ने भी लोडर में पीछे से टक्कर मार दी।ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Badaun-Delhi road accident:उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित मुजरिया क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह दीपावली मनाने घर जा रहे छह लोगों की एक भीषण हादसे में मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी नोएडा से एक लोडर में बैठकर उझानी क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नोएडा से दीपावली मनाने कुछ लोग अपने घर आ रहे थे।

सुबह करीब सात बजे उनका लोडर मुजरिया कस्बे के पास पहुंचा तभी गांव से निकली एक ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने भी लोडर में पीछे से टक्कर मार दी और डिवाइडर में जा टकरायी। हादसे के बाद कार सवार वहां से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर की भिड़ंत पहले गांव की रोड से अचानक निकलकर राजमार्ग पर आए ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई थी।

उसके बाद कार ने टेंपो में टक्कर मारी। इस हादसे में छह लोगों की मौत का समाचार है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के बाद जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी वहां पहुंच गए। इस वीभत्स घटना के बाद मौके पर इतना खून और मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए कि पुलिस को उन्हें पुआल डालकर ढकना पड़ा।

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान मिर्जापुर निवासी अतुल (31), बरेली के रहने वाले कन्हाई (35), उनकी पत्नी कुसुम (30), बेटा कार्तिक (आठ) और बेटी शीनू (पांच) के रूप में हुई है। अभी एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक बयान मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा