लाइव न्यूज़ :

Badaun Crime News: प्रेम प्रसंग से नाराज, पिता ने बेटी और प्रेमी की फावड़े से वार कर हत्या की, खून से सना फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2024 14:02 IST

Badaun Crime News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस दल को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझूठी शान के नाम पर हत्या की गई है।सचिन और नीतू के रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति थी।सभी ने मिलकर सचिन व नीतू पर हमला कर दिया।

Badaun Crime News: बदायूं जिले के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने मंगलवार सुबह बेटी और उसके कथित प्रेमी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद खून से सना फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस दल को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि झूठी शान के नाम पर हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली बिल्सी के परौली गांव का निवासी अनुसूचित जाति का सचिन (20) और इसी गांव की सजातीय महेश की बेटी नीतू (20) लगभग दो साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। पड़ोसियों के अनुसार सचिन और नीतू के रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति थी।

परिजनों ने दोनों को रोकने का काफी प्रयास भी किया लेकिन वे किसी न किसी तरह संपर्क में बने रहे। पुलिस के मुताबिक सोमवार आधी रात को सचिन नीतू से मिलने उसके घर पर आया था। दोनों नीतू के घर के दरवाजे पर ही बैठे थे। सुबह लगभग साढ़े चार बजे आहट पाकर नीतू के परिजन जाग गए और सभी ने मिलकर सचिन व नीतू पर हमला कर दिया।

परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। नीतू के पिता महेश ने फावड़े से प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी। घटना के बाद लड़की के अन्य परिजन तो मौके से फरार हो गए लेकिन नीतू का पिता महेश फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचा और वहां आत्मसमपर्ण कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सचिन के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास