लाइव न्यूज़ :

बदायूंः नाई ने 7 साल की बच्ची को सैलून में बुलाकर अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक तस्वीर भी खींची, मुकदमा दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 15:23 IST

Badaun: पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम उनकी सात साल की बच्ची अपनी चाची के साथ डॉक्टर की दुकान पर गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमामला जिले की सदर कोतवाली इलाके का है।सैलून पर काम करने वाले शाहिद ने बच्ची को बहाने से बुला लिया।कोतवाली पहुचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Badaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नाई ने सात साल की बच्ची को अपने सैलून में बुलाकर उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच ली। बच्ची के परिजनों ने नाई शाहिद (18) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला जिले की सदर कोतवाली इलाके का है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम उनकी सात साल की बच्ची अपनी चाची के साथ डॉक्टर की दुकान पर गई थी।

उस समय पास में ही सैलून पर काम करने वाले शाहिद ने बच्ची को बहाने से बुला लिया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नाई ने सैलून के अंदर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। बच्ची ने घर में घटना के बारे में बताया तो परिजन उसको लेकर कोतवाली पहुचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू महासंघ और बजरंग सेना के लोग थाने पहुंच गए और कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सात साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने एवं आपत्तिजनक फोटो खींचने के मामले में सैलून संचालक शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी नाई की तलाश में रात से ही दबिश दे रही है और ऐसी हरकत करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO