बदायूंः 15 वर्षीय एक दलित लड़की से रेप?, तीन अन्य साथियों ने छेड़छाड़ और गाली-गलौज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 18:28 IST2025-07-15T18:27:30+5:302025-07-15T18:28:13+5:30

Badaun: पुलिस सूत्रों के अनुसार एक नाबालिग दलित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 14 जुलाई को शाम 5.30 बजे शमशान घाट के पास कूड़ा घर पर कूड़ा डालने गई थी, तभी वहां पहले से ही बैठे मोहित एवं नन्हे एवं उनके दो अन्य साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज की।

Badaun 15-year-old Dalit girl raped three other friends molested and abused her uttar pradesh police alapur station | बदायूंः 15 वर्षीय एक दलित लड़की से रेप?, तीन अन्य साथियों ने छेड़छाड़ और गाली-गलौज की

सांकेतिक फोटो

Highlightsनन्हे और दो अन्य लड़कों ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए मारपीट और छेड़छाड़ की।सीओ के मुताबिक मोहित और नन्हे दोनों सगे भाई हैं एवं उच्च जाति के हैं।

Badaun: बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक दलित लड़की ने एक युवक पर बलात्कार करने और उसके तीन अन्य साथियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर मंगलवार को थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक नाबालिग दलित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 14 जुलाई को शाम 5.30 बजे शमशान घाट के पास कूड़ा घर पर कूड़ा डालने गई थी, तभी वहां पहले से ही बैठे मोहित एवं नन्हे एवं उनके दो अन्य साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज की।

पिता ने कहा, “इस बीच मोहित ने मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया जबकि नन्हे और दो अन्य लड़कों ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए मारपीट और छेड़छाड़ की।” शिकायतकर्ता के मुताबिक लड़की के चीखने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और आरोपी मोहित को पकड़ कर म्याऊं पुलिस चौकी को सौंप दिया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।

दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के के तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लड़की का बयान दर्ज किया जा रहा है और उसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।

सीओ के मुताबिक मोहित और नन्हे दोनों सगे भाई हैं एवं उच्च जाति के हैं। मुख्य अभियुक्त मोहित (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके भाई नन्हे (19) और उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। 

Web Title: Badaun 15-year-old Dalit girl raped three other friends molested and abused her uttar pradesh police alapur station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे