लाइव न्यूज़ :

पांच वर्षीय मासूम बच्ची से 12 वर्षीय बालक ने किया दुष्‍कर्म, खून से लथपथ पीड़िता घर पहुंची और परिवार को बताया

By भाषा | Updated: October 3, 2022 17:42 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस के अनुसार उघैती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर से बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को करीब 12 वर्ष का एक बालक बहला फुसलाकर पास के घर में ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार आरोपी दुष्‍कर्म के बाद फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तोमर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। खून से लथपथ पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक नाबालिग बालक द्वारा कथित तौर पर दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 12 वर्ष है जिसे अभिरक्षा में लिया गया है और किशोर न्‍याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार उघैती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर से बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को करीब 12 वर्ष का एक बालक बहला फुसलाकर पास के घर में ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपी दुष्‍कर्म के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि खून से लथपथ पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी बालक को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के अनुसार बच्ची को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तोमर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई