लाइव न्यूज़ :

Baba Siddique Murder: पनवेल-रायगढ़ से 5 अरेस्ट, बाबा सिद्दीकी हत्या में अब तक 9 गिरफ्तारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 21:04 IST

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के निकट गोली मार दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और राहगीरों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया था।अंजाम देने के लिए इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के भी संपर्क में थे

Baba Siddique Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में शुक्रवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया जिससे इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या नौ हो गई। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने पनवेल और पड़ोसी रायगढ़ जिले के कर्जत में छापे मारे और अपराध से संबंधित साजिश तथा इसे अंजाम देने के लिए इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के भी संपर्क में थे, जिस पर सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विस्तृत जांच जारी है।’’ सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के निकट गोली मार दी गई थी।

वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कांग्रेस से राकांपा में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी की कुछ समय बाद निकटवर्ती लीलावती अस्पताल में मौत हो गई थी। पहले गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो कथित शूटर भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस और राहगीरों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली