लाइव न्यूज़ :

जब कॉलेज के टॉयलेट से बीए की छात्रा की रोने की आई आवाज, दरवाजा तोड़कर देखा तो उड़े होश 

By भाषा | Updated: July 26, 2018 05:09 IST

कॉलेज के एक सूत्र के मुताबिक कुछ लड़कियों ने शौचालय के भीतर छात्रा के रोने की आवाजें सुनी थीं। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने एक शिक्षक को सूचित किया।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाईः पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित भारती कॉलेज की 18 वर्षीय छात्रा ने संस्थान के शौचालय में बुधवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि छात्रा के शौचालय में बेहोश मिलने के बाद कॉलेज स्टाफ उसे अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कॉलेज के एक सूत्र के मुताबिक कुछ लड़कियों ने शौचालय के भीतर छात्रा के रोने की आवाजें सुनी थीं। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने एक शिक्षक को सूचित किया। शिक्षक और कॉलेज के अन्य स्टाफ ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा और उसे बेहोश पाया। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें शक है कि नजफगढ़ की रहने वाली छात्रा ने आत्महत्या के लिए कीटनाशक का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि मौके से एक कीटनाशक की बोतल और उसके बैग से एक चाकू मिला। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय कुमार ने बताया कि लड़की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रा के पिता, बड़े भाई और छोटी बहन से बात की जिन्होंने इस घटना पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाए। 

पुलिस ने छात्रा के घर की भी तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उसकी कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की जा रही है। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा