लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ः शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे लोगों को पिकअप वाहन ने रौंदा, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2022 14:49 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार की रात लगभग 11 बजे नशे में धुत पिकअप चालक ने शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे लोगों को रौंद दिया।मृतकों में हरिराम (45) और उनका पुत्र अंगद (18) तथा रामसमुझ (17) शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

आजमगढ़ः जिले के तहबरपुर थाना अंतर्गत ईश्वरपुर खास गांव में सोमवार की रात शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे लोगों को एक पिकअप वाहन ने रौंद दिया जिससे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे नशे में धुत पिकअप चालक ने शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे लोगों को रौंद दिया। इसमें पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई।

मृतकों में हरिराम (45) और उनका पुत्र अंगद (18) तथा रामसमुझ (17) शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। लखनऊ में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बरेली में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के लालपुर चौकी अहलादपुर के निकट लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि कार में सवार पांच लोग उत्तराखंड के रामनगर के निवासी थे और उत्तर प्रदेश के बिलग्राम (हरदोई) जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 3:30 बजे कार का टायर अचानक फट गया जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी ओर पहुंच गई।

तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साजवाण ने बताया कि मृतकों में मोहम्मद सागीर (35), मुजम्मी (36), मोहम्मद ताहिर (40), इमरान खान (38) और मोहम्मद फरीद (35) शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा