लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ः मुहर्रम में घर आया था नूर-ए-आलम, शराब पीने के लिए पैसा दो, पत्नी ने किया मना तो पति ने चाकू से गोदकर हत्या की, घूम-घूम कर लोगों को बता रहा था आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2025 21:49 IST

Azamgarh: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में मजदूरी करने वाला नूर-ए-आलम मुहर्रम के मद्देनजर चार दिन पहले गांव आया था।

Open in App
ठळक मुद्देआलम ने घर में रखे धारदार चाकू से रोशन के सीने पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।पड़ोसियों का कहना है कि आलम शराब का आदी है।

Azamgarh: जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद गांव में एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे ना देने पर सोमवार को अपनी पत्नी की कथित रूप से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में मजदूरी करने वाला नूर-ए-आलम मुहर्रम के मद्देनजर चार दिन पहले गांव आया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर उसने अपनी पत्नी रोशन (40) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पत्नी के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद गुस्से में आकर आलम ने घर में रखे धारदार चाकू से रोशन के सीने पर वार कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रोशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया

लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी घूम-घूम कर हत्या के बारे में लोगों को बता रहा था। जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पड़ोसियों का कहना है कि आलम शराब का आदी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAzamgarh Police of Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास