लाइव न्यूज़ :

Azamgarh gang rape: सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता 5 माह की गर्भवती?, 40 वर्षीय महिला की अस्पताल में मौत, 10 साल पहले पति की मौत, 20 साल का बेटा अकेला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2024 11:20 IST

Azamgarh gang rape: अधिकारी ने कहा, ‘गहन देखभाल के बावजूद सोमवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सा केंद्र और फिर निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।महिला का बेटा 20 साल का है और परिवार मुश्किल से गुजारा कर पाता था।पुलिस से संपर्क किया और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई।

Azamgarh gang rape: सामूहिक बलात्कार पीड़िता की यहां के जिला महिला अस्पताल में मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद पीड़िता पांच माह की गर्भवती थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार महिला (40) पांच माह की गर्भवती थी और दुष्कर्म के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि महिला का बेटा 20 साल का है और उसका परिवार मुश्किल से अपना गुजारा कर पाता था।

जैन ने बताया, ‘‘ जुलाई में चार से छह लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और जब महिला की सेहत खराब रहने लगी तब परिवार को घटना की जानकारी हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब महिला के परिवार को उसकी स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई।

जांच से पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती थी और उसमें खून की बेहद कमी थी।’’ पुलिस ने 13 दिसंबर को पांच संदिग्धों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब अस्पताल ने पीड़िता की गंभीर हालत के बारे में उन्हें सूचित किया तो तीन कांस्टेबल ने रक्तदान किया लेकिन महिला की हालत बिगड़ती गई।

उसे अंततः दूसरे चिकित्सा केंद्र और फिर एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ गहन देखभाल के बावजूद सोमवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने नामजद संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली