लाइव न्यूज़ :

अयोध्याः अनुसूचित जाति की लापता युवती का निर्वस्‍त्र शव बरामद?, बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाली, शरीर की कई हड्डियां टूटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 21:35 IST

सूत्रों के मुताबिक, शव भयावह स्थिति में था, जिसे देखकर मृत युवती की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्दे वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की। पुलिस युवती की सक्रियता से तलाश करने के बजाय महज खानापूर्ति कर रही थी।आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं।

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या जिले में पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता युवती का शनिवार को निर्वस्‍त्र शव बरामद किया, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक बलात्‍कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने बताया, “22 साल की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” सूत्रों के मुताबिक, शव भयावह स्थिति में था, जिसे देखकर मृत युवती की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं।

उन्होंने बताया कि युवती बृहस्पतिवार रात 10 बजे किसी धार्मिक आयोजन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की। सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने शुक्रवार को अयोध्या थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस युवती की सक्रियता से तलाश करने के बजाय महज खानापूर्ति कर रही थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह युवती के जीजा को उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में मिला। उसने शव मिलने की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं।

उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया। परिजनों ने बताया कि युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था, उसकी आंखें निकाल ली गई थीं, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे और चेहरे व कपाल पर गंभीर जख्म के निशान थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :अयोध्याPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली