लाइव न्यूज़ :

Milkipur minor girl rape: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी फरार, जांच तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 14:22 IST

मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखंडासा थाने में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विजय पांडेय ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। लड़की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है।

अयोध्याः उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार का मामला समने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को नौगवां गांव में हुई। आरोपी विजय पांडेय ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार खंडासा थाने में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। लड़की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है। मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

किशोरी से दुष्कर्म के जुर्म में युवक को 25 वर्ष की सजा

बलिया की एक अदालत ने किशोरी से बलात्कार के जुर्म में एक युवक को 25 वर्ष की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी के साथ इसी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के रहने वाले गौतम ने कई बार बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी देकर खामोश रहने को कहा। किशोरी के पिता की तहरीर पर गौतम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शुक्रवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी गौतम को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष के कारावास और 26 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने चाकू मारकर अपने भतीजे की हत्या की

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे को चाकू मार दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने बताया कि जंक्शन चौकी के तहत सुल्तानपुर गांव में बृहस्पतिवार रात अभिषेक (28) अपने चाचा मुकेश के साथ शराब पी रहा था।

इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद मुकेश ने अभिषेक के गले पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले के बाद अभिषेक की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मृतक की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअयोध्याउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली