लाइव न्यूज़ :

Ayodhya gangrape case: बलात्कार पीड़िता का अस्पताल में गर्भपात कराया गया, डीएनए टेस्ट के लिए भ्रूण का सैंपल सुरक्षित रखा गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 7, 2024 15:02 IST

Ayodhya gangrape case: अयोध्या सामूहिक बलात्कार पीड़िता का मंगलवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मैरी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। डीएनए टेस्ट के लिए भ्रूण का सैंपल लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देAyodhya gangrape case: बलात्कार पीड़िता का स्पताल में गर्भपात कराया गयाडीएनए टेस्ट के लिए भ्रूण का सैंपल लिया गया हैबच्ची की हालत सामान्य है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी

Ayodhya gangrape case: अयोध्या सामूहिक बलात्कार पीड़िता का मंगलवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मैरी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। डीएनए टेस्ट के लिए भ्रूण का सैंपल लिया गया है। जिससे पुलिस को मामले की जांच में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत सामान्य है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय सदस्य और उसके कर्मचारी पर 12 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने का आरोप है। इस मामले में लड़की के परिवार ने उसकी 12 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की सहमति दे दी। पुलिस डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान करेगी। हाल ही में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दोषियों को पकड़ने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की थी। अब अगर भ्रूण और आरोपियों का डीएनए मैच करता है तो आरोपियों के लिए बचने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उसे अयोध्या जिला अस्पताल से लखनऊ के क्वीन मैरी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पीड़िता को सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को भदरसा नगर में एक बेकरी चलाने वाले और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को कथित तौर पर दो महीने पहले 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और इस कृत्य की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

घटना तब सामने आई जब हाल ही में मेडिकल जांच में पता चला कि पीड़िता गर्भवती है। इसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने डीएनए परीक्षण की मांग करते हुए कहा कि इससे पीड़िता को न्याय सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अयोध्या जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी नेता मोइद खान की बेकरी को यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि यह एक "अवैध निर्माण" था। मामले में खूब राजनीतिक बयानबाजी भी हुई और सीएम योगी ने खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

टॅग्स :अयोध्यारेपउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर