लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Crime News: प्रियांशु को बचाने में गई रवि और हर्षित की जान, राम मंदिर दर्शन से पहले सरयू में गए थे नहाने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2024 16:55 IST

Ayodhya Crime News: अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर के रहने वाले रवि मिश्रा (20), प्रियांशु सिंह (16) और हर्षित अवस्थी (18) राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या आए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे दर्शन से पहले सभी दोस्त सरयू नदी में नहाने चले गये।रवि ने बचाने की कोशिश की और फिर हर्षित भी पानी में कूद गया। सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए कानपुर से आए एक नाबालिग समेत तीन युवकों की रविवार सुबह सरयू नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर के रहने वाले रवि मिश्रा (20), प्रियांशु सिंह (16) और हर्षित अवस्थी (18) राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या आए थे। उन्होंने बताया कि दर्शन से पहले सभी दोस्त सरयू नदी में नहाने चले गये।

अधिकारी ने बताया कि नदी में डुबकी लगाते समय प्रियांशु डूबने लगा तभी रवि ने उसे बचाने की कोशिश की और फिर उसके बाद हर्षित भी पानी में कूद गया। उन्होंने बताया कि एक-एक कर तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। सिंह ने बताया कि उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर दर्शन के लिए कानपुर से आये छह युवक सामान्य स्नान घाट पर जाने के बजाय राम कथा पार्क के निकट श्मशान घाट के बगल में स्थित नदी तट पर स्नान करने चले गये, जहां यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को अयोध्या के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?