लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः महिला ने तांत्रिक पर लगाया सपने में आकार दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2021 19:44 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले कुदवां थाना क्षेत्र का मामला है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर बाबा को हिरासत में लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देबाबा मूल रूप से गया जिले का रहने वाला है.पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.महिला को 15 दिनों तक के लिए पूजा करने की विधि बताकर घर भेज दिया था.

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले कुदवां थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. महिला ने तांत्रिक के बारे में जो बातें बताई वह चौंकाने वाली है.

एक महिला ने तांत्रिक के ऊपर सपने में आकर बलात्कार करने की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला संबंधित थाने में जाकर बाबा के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरअसल, महिला गांधी मैदान के पास रहने वाली एक महिला ने तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने सपने में आकर उसके साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि महिला जनवरी महीने में अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए बाबा के पास गई थी. जिसके बाद बाबा ने झाड़-फूंक कर महिला को 15 दिनों तक के लिए पूजा करने की विधि बताकर घर भेज दिया था. इसके बाद वह सपने में आकर अश्लील हरकतें करने लगा.

कुछ दिन बाद उसके बेटे की मौत हो गई. जब महिला एक बार फिर से बाबा के पास पहुंची तब बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. इसके साथ ही जब महिला ने इसका विरोध किया तब बाबा ने उसके दूसरे बेटे को भी जान मार देने की धमकी दी. वहीं, पुलिस ने महिला की तहरीर पर बाबा को हिरासत में लिया. 

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि उन्होंने बाबा से बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया है. पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी बाबा 20 साल से कालीबाड़ी मंदिर में रह रहा है और वह झाड़-फूंक करता है. उन्होंने बताया कि इस मामले में न कोई गवाह मिला है न कोई सबूत. इसलिए बाबा को फिलहाल जाने दिया गया है. बाबा मूल रूप से गया जिले का रहने वाला है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब बाबा से इस बारे में पूछताछ की गई तब, बाबा ने उस महिला को ही जानने से इनकार कर दिया. बाबा का कहना था कि, वह उस महिला को जानता ही नहीं है. तांत्रिक बाबा की पहचान गया जिले के कालीबाड़ी निवासी प्रशांत चतुर्वेदी के रूप में हुई है तो वहीं, महिला कुदवां थानाक्षेत्र के पिसाई चंदा गांव की रहने वाली है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली