लड़कों से बात कम करो और पढ़ाई पर ध्यान दो?, परिवार ने डांटा तो 10-14 वर्ष की 5 लड़कियों ने जहर खाया, 4 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2026 19:47 IST2026-02-09T19:40:39+5:302026-02-09T19:47:19+5:30

औरंगाबादः दलित बस्ती में 10 से 14 वर्ष की पांच लड़कियों ने 29 जनवरी को कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनमें से चार की मौत हो गयी तथा एक ही जीवित बची।

Aurangabad Talk less boys focus studies 5 girls aged 10-14 consumed poison scolded their families 4 died bihar police scolded associating boys | लड़कों से बात कम करो और पढ़ाई पर ध्यान दो?, परिवार ने डांटा तो 10-14 वर्ष की 5 लड़कियों ने जहर खाया, 4 की मौत

सांकेतिक फोटो

Highlightsवरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।डिबडीह के पास गिरजाटोली गांव में अपने चाचा के घर पर रह रही थी।दुर्घटना रविवार को कामडारा-बेरो मुख्य सड़क पर हुई।

औरंगाबादःबिहार के औरंगाबाद जिले में कथित तौर पर लड़कों से मेलजोल को लेकर परिवार वालों द्वारा डांटे जाने के बाद चार लड़कियों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हसपुरा थाना क्षेत्र की एक दलित बस्ती में 10 से 14 वर्ष की पांच लड़कियों ने 29 जनवरी को कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनमें से चार की मौत हो गयी तथा एक ही जीवित बची।

झारखंड के रांची से 12 वर्षीय लड़की लापता

झारखंड की राजधानी रांची से 12 वर्षीय एक लड़की चार फरवरी से लापता है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक पी. के. मिश्रा ने बताया कि गोड्डा जिले की निवासी लड़की डिबडीह के पास गिरजाटोली गांव में अपने चाचा के घर पर रह रही थी।

झारखंड के गुमला में वाहन की टक्कर से दो नाबालिगों की मौत

झारखंड के गुमला जिले में अलग अलग घटनाओं में वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार को कामडारा-बेरो मुख्य सड़क पर हुई।

दिल्ली के विकासपुरी में एक बस में आग लगने के बाद सहायक का जला हुआ शव मिला

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक निजी बस में आग लगने के बाद सहायक का जला हुआ शव बरामद किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार देर रात 12.33 बजे जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

ओडिशा में आइसक्रीम खाने के बाद 18 बच्चे बीमार पड़े

ओडिशा के कटक जिले में सोमवार को आइसक्रीम खाने के बाद कम से कम 18 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के बांकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमुसर गांव में हुई।

Web Title: Aurangabad Talk less boys focus studies 5 girls aged 10-14 consumed poison scolded their families 4 died bihar police scolded associating boys

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे