लाइव न्यूज़ :

Aurangabad Police caught: सुनसान इलाके में अकेली महिलाओं और लड़कियों को देखते ही छिनतई और दुष्कर्म करता था शख्स, 42 वर्षीय विधवा महिला ने हिम्मत दिखाई और...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2024 18:06 IST

Aurangabad Police caught: कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावत गांव स्थित धावा नदी पार कर रही एक 42 वर्षीय विधवा महिला को पीछे से हमला कर आरोपी ने बेहोश कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देझाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।महिला ने जानकारी कासमा थाना को दिया। एसआईटी का गठन किया गया।

Aurangabad Police caught: बिहार में औरंगाबाद पुलिस ने बुधवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सुनसान इलाकों में जाने वाली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई करने के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। संकोचवश किसी ने इसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन 24 जून को कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावत गांव स्थित धावा नदी पार कर रही एक 42 वर्षीय विधवा महिला को पीछे से हमला कर आरोपी ने बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे पास के ही झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने घटना की सारी जानकारी कासमा थाना को दिया। 

एसआईटी का गठन किया गया। कांड की गंभीरता पर जिले की एसपी स्वप्नाजी गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक डॉ अनु कुमारी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान तथा पीड़िता के बताए अनुसार थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी 32 वर्षीय नंद विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। इसके पास से तीन कीपैड और दो एंड्राइड मोबाइल फोन तथा अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना गया अंडर गारमेंट्स, जिसमें खून लगा हुआ था। उसे बरामद किया गया है। स्वप्नाजी ने बताया कि जांच में पाया गया अभियुक्त सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई तथा दुष्कर्म करता था।

लेकिन आज तक किसी ने संकोचवश इसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि धावा नदी से होकर सूनसान रास्ते से आने-जाने वाली अकेली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी तथा छीन छोर की अन्य घटनाओं को करता था। बीते 24 जून की दोपहर कांडी गांव जाने वाले रास्ता जो धावा नदी के पास पहुंच कर झाड़ी में छुप कर बैठा था।

इसी दौरान उसने देखा कि सरावत गांव के तरफ से एक महिला सिर पर आंचल रख कर पैदल अकेली आ रही है। जैसे ही वह महिला कांडी गांव के तरफ जाने वाली धावा नदी के पास पहुंची कि उसने पीछे से एक मुक्का महिला के गर्दन पर मारा जिसमें वह बेहोश हो गई।

महिला काफी पतली दुबली और कमजोर थी। उसे अपने कंधे पर उठा कर बगल के पहाड़ के पास खजूर के पेड़ के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया। अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में महिलाओं से उसने चार एंड्रॉयड और कीपैड फोन छिनतई भी किया हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला