लाइव न्यूज़ :

बदमाशों ने दिनदहाड़े निजी कंपनी के कर्मी को गोली मारी, 42 लाख लूटे, कोई सुराग नहीं, दहशत का माहौल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2021 18:28 IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के बरुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सिरिस रिलायंस पेट्रोल पंप के पास का मामला है. 

Open in App
ठळक मुद्देकुरियर कंपनी के कार्यालय से बदमाशों ने सोमवार को करीब 10 लाख रुपये लूट लिए.कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया.पंप के बाहर पहुंचते ही अपराधियों ने हमला बोल दिया.

पटनाः बिहार में अपराधी अब काफी बेखौफ हो गए हैं. उनका मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है.

राज्य में औरंगाबाद जिले के बरुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सिरिस रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाडे़ एक निजी कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर 42 लाख रुपये लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. एसपी सुधीर पोरिका ने इलाके की नाकाबंदी करने का निर्देश दिया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के कैशियर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. चार की संख्या में रहे अपराधियों ने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर अपराधियों ने कैशियर को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद मौके से करीब 42 लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए.

इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की छानबीन में जुटी गई है. वहीं, कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बिहार में पिछले एक महीने के भीतर यह चौथी बड़ी लूट की वारदात है. बताया जा रहा है कि पंप के बाहर पहुंचते ही अपराधियों ने हमला बोल दिया.

कैश वैन को रोक कर पैसों से भरा बैग लूट लिया. गाड़ी में सवार कैशियर रामनिवास सिंह ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी. इसके बाद अपराधी पैसों से भरा बैग लेकर निकल भागे. रेडिएंट कंपनी के कर्मचारी रामनिवास सिंह और अरुण कुमार डेहरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे. पंप से महज 200 गज की दूरी पर दो बाइक सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और पिस्टल का भय दिखाकर उन्हें रुकवाने की कोशिश की.

बिहार में इससे पहले हाजीपुर में एक निजी बैंक से करीब एक करोड से अधिक की राशि लूट ली थी, वहीं समस्तीपुर के एसबीआई बैंक में भी अपराधियों ने दिनदहाडे़ लूट की घटना का अंजाम दिया था. इससे पहले राजधानी पटना से भी खबर सामने आई थी जहां, बंदूक की नोंक पर अपराधियों ने करीब 12 लाख रुपये लूटे. जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट