लाइव न्यूज़ :

कलयुगी मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव को घर के आंगन में दफनाया, दो माह पहले 17 साल की बेटी को मारकर जलाया था!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2022 17:46 IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के माया विभाग गांव का मामला है। महिला ने अपने ही पुत्र को हत्या कर शव को अपने अर्ध निर्मित मकान के आंगन में जमीन के नीचे दफना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमकान को सील कर दिया और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।2018 में राजेंद्र सिंह के बेटे विनय कुमार की मौत एड्स से हो गई।कंचन देवी भी एड्स से पीड़ित है।

पटनाः बिहार में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के माया विभाग गांव से खौफनाक वारदात सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर शव को घर के आंगन में दफना दिया। बच्चे के अचानक लापता होने के बाद परिजन उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे, लेकिन जब कहीं भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस की जांच में जो सच सामने आया वह सभी को हैरान कर देने वाला था। बताया जाता है कि महिला ने अपने ही पुत्र को हत्या कर शव को अपने अर्ध निर्मित मकान के आंगन में जमीन के नीचे दफना दिया। मृतक शिवगंज निवासी स्वर्गीय विनय कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मारुति नंदन कुमार बताया जाता है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना शनिवार की देर रात मदनपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मदनपुर थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने मकान को सील कर दिया और महिला कंचन देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के ससुर राजेंद्र सिंह ने दारोगा के पद से रिटायर होने के बाद शिवगंज में जमीन खरीदकर घर बनाया था।

राजेंद्र सिंह मूल रूप से गया जिले के पचरुखिया गांव के रहने वाले थे। शिवगंज में घर बनने के बाद पूरा परिवार वहीं रहता था। इसी बीच साल 2018 में राजेंद्र सिंह के बेटे विनय कुमार की मौत एड्स से हो गई। विनय की मौत के बाद पता चला कि उसकी पत्नी कंचन देवी भी एड्स से पीड़ित है। इस बात को लेकर महिला तनाव में रहती थी। 

मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मृतक किशोर के शव को जमीन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना चर्चा का विषय बन गया है।

लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर कौन सा ऐसा कारण है कि महिला ने पहले अपने बेटी की हत्या की और अब अपने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। इधर मृतक के चाचा उदय सिंह ने बताया कि 2 माह पहले ही अपनी बच्ची 17 वर्षीय पुनीता कुमारी की भी हत्या कर दी थी और शव को जला दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली