लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः पांच लड़कों ने स्प्रे छिड़कर 20 साल की छात्रा को किया अगवा, सामूहिक दुष्कर्म, हैवानियत की सारी हदें पार, जान से मारने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2021 18:05 IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र का मामला है.  रात्रि गश्ती कर रही मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने लड़की को बेसुध अवस्था में देखा और गाड़ी का पीछा कर रुकवाया.

Open in App
ठळक मुद्दे देर रात वह अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर जा रही थी.मामले में पीड़िता के द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है.आरोपी पीड़िता को मार डालने की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे.

पटनाः बिहार में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से हैवानियत की हदें पार देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक 20 साल की बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा को अगवा करके पांच युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

इतना ही नहीं दरिंदों के द्वारा पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की जा रही थी, लेकिन तभी पुलिस की भनक लगते ही दो अपराधी मौके से फरार हो गए. जबकि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़िता के द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है. पुलिस को बताया कि कल देर रात वह अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर जा रही थी.

इसी दौरान पांच अपराधी वहां आये और उसे कार में जबर्दस्ती बैठा लिया. इसके बाद उसे किसी सुनसान सड़क पर ले जाया गया और उसके चेहरे पर स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया गया. इसके बाद पांचों ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी पीड़िता को मार डालने की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे.

इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रही मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने लड़की को बेसुध अवस्था में देखा और गाड़ी का पीछा कर रुकवाया. लड़की से पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो आरोपी भागने में कामयाब रहे.

फिलहाल पुलिस ने लड़की को महिला थाने पहुंचा दिया है, जहां महिला थाना प्रभारी मेडिकल कराने के लिए लडकी को सदर अस्पताल लेकर गई है. मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. इधर आरोपियों से पूछताछ जारी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट