लाइव न्यूज़ :

Aurangabad Crime News: तेज रफ्तार ने ली 6 की जान, सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे दोस्त, बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2023 15:29 IST

Aurangabad Bihar Crime News: गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। ये नबीनगर थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के चंदन, आदित्य और अभय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तीन दोस्तों की मौत हो गई।घटना औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Aurangabad Bihar Crime News: बिहार में ठंड की बढोतरी होते ही सड़क हादसों में भी इजाफा हो गया है। प्रदेश में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें कुल 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राज्य के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तीन दोस्तों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रैक्टर ने तीनों को उस वक्त रौंद दिया, जब वे सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। यह घटना औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। ये नबीनगर थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के चंदन, आदित्य और अभय हैं।

इस घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर, नवादा में भी बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नवादा के गया-रजौली पथ पर बैरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसकी वजह तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खंनवा गांव निवासी विवेक कुमार, रोशन कुमार और ननौरी गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर रजौली से अपने घर जा रहे थे, तभी बीच सड़क पर नीलगाय आ गई।, जिसको बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें तीनों युवक की मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली