लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः शराब पीकर घर में घुसे 4 मनचले, दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध किया तो पिस्तौल से धमकाया फिर चाकू मारा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2021 17:34 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में नवीनगर थाना क्षेत्र का मामला है. घर में घुसने का विरोध जब लड़कियों के पिता ने किया तो उन्होंने तेज बारिश का बहाना बनाया.

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.पीड़िता बहनों ने अब थक-हारकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले में कुछ मनचलों के द्वारा घर में घुसकर दो बहनों से हथियार की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

 

इस दौरान विरोध किये जाने पर मनचलों ने दोनों बहनों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना नवीनगर थाना क्षेत्र में घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चार मनचले तेज बारिश का बहाना बनाकर अपने ही पड़ोसी के घर में जबरन घुस गए. घर में घुसने का विरोध जब लड़कियों के पिता ने किया तो उन्होंने तेज बारिश का बहाना बनाया.

चारों मनचले शराब के नशे में धुत थे और अश्लील बातें कर रहे थे. इस दौरान पिता के विरोध करने पर उन्होनें अपना आपा खो दिया और बुजुर्ग को घर के कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद चारों घर में घुसे और वहां मौजूद दो बहनों से छेड़छाड़ करने लगे. दोनों बहनों के द्वारा विरोध किये जाने पर चारों ने उनसे मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया.

जिसके बाद चारों मनचलों ने दोनों बहनों से घर में ही बारी-बरी से कुकृत्य को अंजाम दिया. इस दौरान मनचले पिस्तौल दिखाकर चुप रहने की धमकी देकर फरार हो गए. बताया जाता है कि इस बाबत जब पीड़िता दोनों बहन स्थानीय थाने पहुंची और मामला दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनसे वहां से चले जाने को कहा.

इस संबंध में पीड़िता बहनों ने नबीनगर थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब हम लोग घटना के बाद नवीनगर थाना गये और अपने साथ घटित घटना को लिखित शिकायत की, तो हमारे आवेदन को पुलिस ने हमारे सामने ही फाड़ दिया. पीड़िता बहनों ने अब थक-हारकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़िता बहनों ने आरोपियों की पहचान आनंद शर्मा, विक्रम शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, अनिल शर्मा के रूप में की है. इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ने जांच के आदेश दिये हैं. इसके बाद पुलिस सक्रिए हुई है. हालांकि अभीतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद