3 मासूम भतीजे-भतीजी की लोहे की दबिया से गला काटकर हत्या, मंदिर गई थी मां अनीता कुमारी, घर पर था चाचा अमन कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2026 16:23 IST2026-03-27T16:22:29+5:302026-03-27T16:23:49+5:30

औरंगाबादः सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिनों से घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे अमन नाराज चल रहा था।

Aurangabad 3 innocent nephews nieces brutally murdered slitting throats mother Anita Kumari gone temple uncle Aman Kumar home bihar police ram navmi | 3 मासूम भतीजे-भतीजी की लोहे की दबिया से गला काटकर हत्या, मंदिर गई थी मां अनीता कुमारी, घर पर था चाचा अमन कुमार

file photo

Highlightsऔरंगाबादः विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। औरंगाबादः अंजाम देने वाला आरोपी 18 वर्षीय अमन कुमार बताया जा रहा है।औरंगाबादः बड़ा भाई गुड्डू पाल मुंबई में किसी कैटरिंग एजेंसी में काम करता है।

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना इलाके के खुटहन गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, शुक्रवार को एक सनकी चाचा ने अपने ही तीन मासूम भतीजे-भतीजी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है। इस घटना में मृतकों की पहचान भी कर ली गई है।

मृतकों में आयुष राज (12 साल), अनिश कुमार (8 साल) और अनुष्का कुमारी (3 साल) शामिल है। तीनों के पिता का नाम गुड्डू कुमार भगत है। हत्यारे चाचा की पहचान अमन कुमार (18 साल) के रूप हुई है। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिनों से घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे अमन नाराज चल रहा था।

इस विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी 18 वर्षीय अमन कुमार बताया जा रहा है, जो मृत बच्चों का चाचा है। जानकारी के अनुसार, अमंत पाल कुछ दिनों पहले ही बाहर से अपने घर लौटा था। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा भाई गुड्डू पाल मुंबई में किसी कैटरिंग एजेंसी में काम करता है, जबकि अमन कुमार भी बाहर ही रहता था।

हाल ही में गांव आया था। घटना के वक्त मृत बच्चों की मां अनीता कुमारी रामनवमी पूजा के लिए मंदिर गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने जब रोशनदान से झांककर अंदर देखा तो खून से लथपथ दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।

इसके बाद रोशनदान को तोड़कर लोग किसी तरह घर के अंदर घुसे और दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। तीनों मासूम बच्चे खून से लथपथ मृत पड़े थे, जबकि आरोपी अमंत पाल भी घायल अवस्था में वहीं पड़ा था। यह मंजर देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल अमंत पाल को पहले हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे की दबिया को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। उधर, इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध और असामान्य था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रहा है।

Web Title: Aurangabad 3 innocent nephews nieces brutally murdered slitting throats mother Anita Kumari gone temple uncle Aman Kumar home bihar police ram navmi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे